फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Missing body found in well in Purnamphi, fear of murder

पुरामुफ्ती में कुएं में मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 14 Jan 2019 12:42 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Mon, 14 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर तेवारा गांव स्थित एक कुएं में रविवार सुबह एक युवक की लाश मिली। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीण हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस हत्या और हादसे के बीच उलझी हुई है।
विज्ञापन


गोविंदपुर तेवारा गांव के लोग रविवार सुबह खेतों की ओर गए तो देखा कि सड़क किनारे स्थित कुएं से दुर्गंध आ रही थी। सूचना पाकर पुलिस ने अग्निशमन कर्मचारियों को बुलाकर युवक का शव बाहर निकलवाया। लाश सड़ी चुकी थी। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस का मानना है कि शव कम से कम 10 से 15 दिन पुराना है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा भी हो सकता है। हालांकि हत्या की बात को भी पुलिस नकार नहीं रही है। वहीं, ग्रामीण हत्या कर शव ठिकाने लगाने की बात कह रहे हैं। गांव वालों का कहना है कि मृतक आसपास के किसी गांव का होता तो उसकी शिनाख्त हो जाती। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है। जल्द ही असलियत सामने आ जाएगी।ल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed