फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Misdemeanor failed to covert the smoke Drinde

दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने विवाहिता को धुना

Sat, 11 Jul 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 11 Jul 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर।
विज्ञापन
खेत की ओर गई मंझनपुर क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ बृहस्पतिवार की शाम पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। मनमानी का विरोध करने पर उसने विवाहिता की पिटाई भी कर दी। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों को आता देख युवक विवाहिता को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मंझनपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बृहस्पतिवार शाम खेत की ओर गई थी। उसने बताया कि उसे अकेली देख बाग में मौजूद पड़ोसी युवक चुपचाप वहां आया और उसे दबोचकर दुष्कर्म की कोशिश की। युवक की दरिंदगी से बचने के लिए उसने शोर मचा दिया। चीखने-चिल्लाने पर युवक ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के अन्य खेतों में रहे ग्रामीण दौड़े। गांववालों को आते देख युवक किसी से भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवक की पिटाई से घायल विवाहिता घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पड़ोसी युवक की काली करतूत सुन परिवार के लोग सन्न रह गए।

शुक्रवार को पीड़िता ने मंझनपुर कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। भुक्तभोगी की तहरीर पर मंझनपुर पुलिस ने युवक के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। शाम को हुई घटना से विवाहिता और उसके परिवार के लोग सहमे हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed