{"_id":"6a553dca0ef131582b046e60","slug":"minor-seated-in-groom-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-144618-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सामूहिक विवाह में दूल्हे की जगह किशोर को बैठाया, तीन पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सामूहिक विवाह में दूल्हे की जगह किशोर को बैठाया, तीन पर प्राथमिकी
विज्ञापन
सयारां स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के दौरान दूल्हे के स्थान पर एक किशोर को मंडप में बैठाने के मामले में सैनी पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रविवार को 230 जोड़ों का विवाह कराया जा रहा था। इसी दौरान कड़ा ब्लॉक के सैनी गांव निवासी नगमा बानों भी विवाह के लिए पहुंची थीं। आरोप है कि दूल्हा कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचा तो आरोपियों ने एक 16 वर्षीय किशोर को मंडप में बैठा दिया। कार्यक्रम के दौरान फोटो खिंचवाए गए और औपचारिकताएं पूरी कराई जाने लगीं।
मामला प्रशासन के संज्ञान में आते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। किशोर के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि नगमा बानो की मां कुरैशां बानो उसके भाई को शादी का सामान लाने के बहाने अपने साथ कार्यक्रम में ले गई थीं। वहां दूल्हे के न आने पर बेटी के साथ मंडप में खड़ा होने को कहा गया।
विज्ञापन
एक परिचित के कहने पर उसका भाई मंडप में चला गया। फोटो खिंचवाने के बाद जब दूसरे व्यक्ति का आधार कार्ड दूल्हे के रूप में दिखाया गया, तब उसे पूरे मामले की जानकारी हुई। सैनी थाना पुलिस ने नगमा बानो, उसकी मां कुरैशा बानों और कड़ाधाम क्षेत्र के फरीदगंज निवासी अमरजीत मौर्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।