{"_id":"6811327dd7121ce65604252b","slug":"minor-kiln-worker-fell-from-a-brick-laden-tractor-and-died-after-coming-under-the-wheels-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-124846-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: ईंट लदे ट्रैक्टर से गिरा नाबालिग भट्ठा मजदूर, पहिये के नीचे आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: ईंट लदे ट्रैक्टर से गिरा नाबालिग भट्ठा मजदूर, पहिये के नीचे आने से मौत
Wed, 30 Apr 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
मृतक सूरज की फाइल फोटो।
कौशाम्बी कोतवाली के गुरौली पुल के पास मंगलवार दोपहर ईंट लदे ट्रैक्टर से नाबालिग भट्ठा मजदूर गिर गया, हादसे में उसकी मौत हो गई।
गुरौली के प्रेम दुलारे के मुताबिक वह जुगराजपुर गांव स्थित पंकज भट्ठे पर परिवार सहित रहकर ईंट की पथाई करता है। उसका बेटा सूरज (13) उसी भट्ठे पर ट्रैक्टर में ईंट लादने और उतारने का काम करता है।
रोज की तरह मंगलवार दोपहर भी सूरज अन्य मजदूरों के साथ ट्रैक्टर में ईंट लादकर चालक के साथ बस्ती तालाब उतारने जा रहा था।
गुरौली गांव के समीप पुल के पास चालक ने ट्रैक्टर धीमा कर सूरज को पान मसाला लाने के लिए भेजा। ट्रैक्टर से उतरने के दौरान सूरज का पैर फंस गया और वह ट्रैक्टर ट्राॅली के पहिये के नीचे आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी माैत हो गई। मौजूद लोगों की मदद से जितेंद्र सिंह ने उसे निजी वाहन से सीएचसी कौशाम्बी पहुंचाया, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।