फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Minor accused of rioting arrested, sent to reformatory home

Kaushambi News: बलवा का नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया सुधार गृह

Wed, 30 Jul 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 30 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Minor accused of rioting arrested, sent to reformatory home
कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर नारा गांव में अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान धार्मिक स्थल पर गुलाल डालने को लेकर हुए विवाद में नाबालिग आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा गया है।
विज्ञापन

बलीपुर नारा गांव में 12 अक्टूबर 2024 को श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गांव के बाहर तालाब की तरफ ले जा रहे थे। इस बीच दूसरे समुदाय के धार्मिक स्थल पर पहुंचते ही लोगों ने अबीर गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ था। वीडियो बना रहे दूसरे वर्ग के युवक का श्रद्धालुओं ने मोबाइल छीन लिया था। इस पर पथराव भी किया गया था।
विज्ञापन

मामले में गांव के मंदीप की तहरीर पर 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जबकि अन्य की तलाश की जा रही थी। इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि अब तक 11 लोग जेल भेजे जा चुके हैं। चार आरोपियों ने अग्रिम जमानत करा ली है। नामजद एक किशोर को भी गिरफ्तार किया गया है। शेष की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed