{"_id":"5bbfa30dbdec224fc5368679","slug":"minister-swami-prasad-targeted-bsp-president-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित बेटियां जिंदा जलाने पर महल से नहीं निकली मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित बेटियां जिंदा जलाने पर महल से नहीं निकली मायावती
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के श्रम व सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या गुरुवार को सपा-बसपा पर आक्रमक दिखे। मायावती पर जहां बाबा साहब बीआर आंबेडकर व कांशीराम के मिशन बेचे जाने को लेकर हमला किया वहीं सपा को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा।
कैबिनेट मंत्री श्री मौर्या नवीन मंडी ओसा में श्रम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।
कहा कि सपा शासन काल में दलितों की हत्या की जा रही थी। बहन बेटियों की आबरू लूटने के बाद उन्हें जिंदा जलाया जा रहा था। इसके बावजूद मायावती किसी दलित के घर नहीं पहुंचीं। उन्हें राज महल से निकलना गंवारा नहीं था। बसपा ने लोकतंत्र को पूंजीपतियों के हाथ बेच दिया था। इसी वजह से प्रदेश की जनता ने मायावती को सबक सिखा दिया है। इसके लिए जिम्मेदार न हम हैं और न ही भारतीय जनता पार्टी। सपा पर भी निशाना साधा कहा कि उनकी सरकार में श्रमिकों को मिलने वाला लाभ सिर्फ कार्यकर्ता को मिल रहा था। आज भाजपा सरकार में हर जरुरतमंद को लाभ दिया जा रहा है।