फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Minister Sanjay Nishad said temple of Nishadraj will be built in Mahewaghat

मंत्री संजय निषाद बोले : शृंगवेरपुर की तर्ज पर महेवाघाट में बनेगा निषादराज का भव्य मंदिर

Thu, 27 Oct 2022 11:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 11:08 PM IST
सार

उन्होंने बताया कि निर्बल को सबल बनाना ही निषाद पार्टी का एजेंडा है। भाजपा के साथ मिलकर पार्टी सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर पूरे मनोयोग से कार्य कर रही है। 

विज्ञापन
Minister Sanjay Nishad said temple of Nishadraj will be built in Mahewaghat
Kaushambi News : संजय निषाद, मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शृंगवेरपुर की तर्ज पर महेवाघाट में निषादराज के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए भूमि का चयन हो चुका है। जल्द ही एक समिति बनाकर कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। साथ ही मत्स्य मद में मिले 25 करोड़ से मछुआरा समुदाय को कल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाएगा।  ये बातें मंझनपुर स्थित ब्लॉक सभागार में प्रदेश सरकार में मत्स्य पालन मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने कही। वह बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि निर्बल को सबल बनाना ही निषाद पार्टी का एजेंडा है। भाजपा के साथ मिलकर पार्टी सबका साथ और सबका विकास के सिद्धांत पर पूरे मनोयोग से कार्य कर रही है। 

विज्ञापन



करीब तीन बजे मंझनपुर 
ब्लॉक परिसर में आगमन पर डॉ. संजय निषाद को पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। दस मिनट के स्वागत कार्यक्रम के बाद वह पत्रकारों से मुखातिब हुए। पार्टी की नीतियों, मछुआरों की स्थिति, 2024 के लोकसभा चुनाव, घाट अधिग्रहण, दलित प्रधानमंत्री की आकांक्षा, केजरीवाल का लक्ष्मी गणेश का बयान संबंधित कई सवालों के मंत्री ने सिलसिलेवार जवाब दिए। 
विज्ञापन



प्रेसवार्ता के बाद ब्लाक परिसर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। साथ ही संगठन को आगे बढ़ाने और मजबूत हिस्सेदारी का मंत्र दिया। इस दौरान 
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कलाकारों ने सुरमयी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भारतवंशी ऋषि के प्रधानमंत्री बनने की घोषणा पहले ही की थी
प्रेसवार्ता में मंत्री संजय निषाद ने बताया कि भारतवंशी ऋषि के प्रधानमंत्री की घोषणा बहुत पहले ही कर दी थी। उन्होंने कहा कि कुछ वर्ष पहले वह इंग्लैंड गए थे। जहां उन्होंने वहां के संसद का भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें आजादी के समय में पूर्वजों के शानदार किस्से सुनने को मिले। उसी समय उन्होंने कहा था कि वो दिन दूर नहीं जब कोई भारतवंशी ब्रिटेन का प्रधानमंत्री बनेगा। 

मछुआ कल्याण कोष की होगी स्थापना 
मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने बताया कि कि मछुआ समाज की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए मछुआ कल्याण कोष की स्थापना होगी। सरकार 26 योजनाओं के तहत निषाद समाज के लोगों को लाभ दे रही है। उन्होंने कहा कि निषादराज ने 14 साल तक भगवान राम की सेवा में लीन रहे। श्रृंग्वेरपुर में रामजी और निषादराज की गले मिलते हुए भव्य प्रतिमा स्थापित हो रही है। गैर भाजपाई सरकारों पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि लोगों ने समाज का वोट तो लिया, लेकिन उनके विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। जबकि समाज के लोगों ने संविधान की रक्षा के लिए देश की लड़ाइयां लड़ीं। 


नाव होने पर मिलेगा 1.60 लाख का ऋण
मंत्री ने बताया कि सरकार ने कहा कि जिनके पास नाव होगी, उन्हें 1.60 लाख रुपये का ऋण मुहैया कराया जाएगा। आपदा आने पर रख-रखाव के लिए भी छूट दी जाएगी। कौशांबी क्षेत्र ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। गंगा-यमुना के किनारे निषाद समाज के लोग बड़े पैमाने पर रहते हैं। मंत्री बनने के बाद वह पहली बार उन्हें जागरूक करने के लिए आए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर समाज को बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed