फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Minister in charge gave the message of cleanliness by sweeping the temple

Kaushambi News: मंदिर में झाडू लगाकर प्रभारी मंत्री ने दिया स्वच्छता का संदेश

Fri, 19 Jan 2024 04:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 19 Jan 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge gave the message of cleanliness by sweeping the temple
अजुहा भैरव बाबा मंदिर परिसर में सफाई करते प्रभारी मंत्री सुरेश राही व नगर पंचायत अध्यक्ष शांति
कड़ा ब्लॉक के धुमाई स्थित भैरव बाबा मंदिर में बृहस्पतिवार को स्वच्छता अभियान चला। सूबे के कारागार राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी सुरेश राही ने भी झाडू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। मंत्री ने भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ परिसर में झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री सुरेश राही सबसे पहले नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे। यहां उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। उन्होंने मंदिर में पूजन-अर्चन भी किया। इस मौके पर राज्यमंत्री ने कहा कि हमारे बचपन का एक दौर ऐसा भी था जब सफाईकर्मी नहीं रहते थे। खुद ही सफाई करनी पड़ती थी।
विज्ञापन

ऐसे में अब हम सफाई कर्मी पर आश्रित क्यों रहें। साफ-सफाई रखना सभी की जिम्मेदारी है। जब हम अपनी यह जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने राज्यमंत्री से मंदिर में विश्राम स्थल बनवाने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने एक हॉल व दो कमरे बनवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, डीएम सुजीत कुमार, एडीएम अरुण गोंड, एसडीएम प्रबुद्ध सिंह, ईओ रश्मि सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, कपूरचंद्र केसरवानी, महेंद्र सिंह, करन सिंह, ओमप्रकाश पासी, सौरभ केसरवानी आदि मौजूद रहे।

कौशाम्बी में भी चला स्वच्छता अभियान
कौशाम्बी ब्लॉक क्षेत्र के गांवों में भी बृहस्पतिवार को स्वच्छता अभियान चला। कोसम इनाम के मजरा आंबा कुआं स्थित हनुमान मंदिर में सफाई कर्मियों की टोली लगाई गई थी। कर्मचारियों ने मंदिर के कोने-कोने को चमकाया। वहीं गोंइठा के ददरा मंदिर में इंद्रसेन पाल, हीरालाल पाल और राजभूषण पाल आदि ने सफाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed