{"_id":"57bb504f4f1c1bcc59d4f08b","slug":"mine-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन का सबूत साथ ले गई सीबीआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन का सबूत साथ ले गई सीबीआई
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 23 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश पर 11 अगस्त को जिले में आई सीबीआई ने दस दिन तक अवैध खनन की सघन छानबीन की। इस दौरान टीम ने कई कारोबारियों, सिंडीकेट के गुर्गों को तलब कर साक्ष्य जुटाए। अवैध खनन का सबूत जुटाने के बाद सोमवार को सात सदस्यीय टीम दोआबा से दिल्ली के लिए लौट गई।
दोआबा समेत अन्य जिलों में बालू का अवैध खनन हुआ या नहीं इसकी जांच करने के लिए न्यायालय ने 28 जुलाई को सीबीआई जांच बैठा दी थी। न्यायालय के आदेश पर दोआबा में अवैध खनन की जांच करने के लिए सात सदस्यीय सीबीआई टीम 11 अगस्त को आई। ओसा स्थित कांशीराम अतिथि गृह में कैंप कार्यालय बनाने के बाद सीबीआई ने शुरुआती दौर में जिले के दर्जनभर बालू घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़े पैमाने पर बालू डंप मिला। इसके बाद एक-एक करके बालू पट्टेधारकों को कैंप कार्यालय में तलब कर सीबीआई टीम साक्ष्य जुटाती रही। अंत में सीबीआई ने सिंडीकेट के गुर्गों को बुलाकर सघन पूछताछ की। सोमवार को टीम वापस चली गई। इसे लेकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।