{"_id":"694aed7a07272b4ac006aab0","slug":"middle-aged-man-dies-during-treatment-kaushambi-news-c-3-1-ald1067-786527-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: इलाज के दौरान अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: इलाज के दौरान अधेड़ की मौत
Wed, 24 Dec 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टेवां। हादसे में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिवार के लोगों में रोना पिटना मचा है। फतेहपुर जनपद के धाता थाना क्षेत्र के सेमरहटा निवासी घूरेलाल (53) 24 नवंबर को पइंसा थाना क्षेत्र के उदहिन बरात आए थे। इसी दौरान वह सड़क हादसे में घायल हो गए। इनका उपचार प्रयागराज में चल रहा था। कुछ दिनों पहले वह घर आ गए थे। सोमवार को अचानक तबियत फिर खराब हुई। इस पर परिवार के लोग इनको मेडिकल कॉलेज लाए। जहां शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।
