{"_id":"6924b2cbd11c5481e40c585d","slug":"meta-alert-a-young-mans-life-was-saved-due-to-the-promptness-of-the-police-kaushambi-news-c-3-1-ald1067-765843-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटा अलर्ट : पुलिस की तत्परता से बच गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेटा अलर्ट : पुलिस की तत्परता से बच गई युवक की जान
Tue, 25 Nov 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
आत्मघाती कदम उठाने वाले एक युवक को मेटा कंपनी की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचा लिया। बिजली विभाग में संविदा पर तैनात पश्चिमशरीरा क्षेत्र के युवक ने सोमवार की शाम नींद की गोलियां खाईं और घटनाक्रम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया था। इस पर मेटा ने तत्काल पुलिस को अलर्ट कर दिया।
पश्चिमशरीरा विद्युत सब स्टेशन में संविदा पर तैनात लाइन मैन वीडियो में भारी मात्रा में नींद की गोलियां को खाता दिखा। मेटा ने यह संदेश पुलिस मुख्यालय लखनऊ को दिया। वहां से एसपी कार्यालय में तुरंत मोबाइल नंबर व लोकेशन के साथ जानकारी साझा की गई। इस पर एसपी राजेश कुमार ने तत्काल पश्चिमशरीरा पुलिस को मौके पर भेजा। नींद की गोली जब तक असर कर पाती कि इससे पहले ही पुलिस युवक के घर पहुंच गई।
आननफानन में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक नौकरी संबंधी दिक्कतों से परेशान था। पुलिस ने समय पर कार्रवाई करते हुए उसे बचा लिया।
विज्ञापन
पहले भी मेटा की सतर्कता से बच चुकी है जान
मेटा अलर्ट युवक की जान बचाए जाने का यह पहला प्रकरण नहीं है। करीब तीन माह पहले पिपरी थाना क्षेत्र के गौहर अली का पूरा मजरा औंधन गांव के 20 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर जहर की शीशी दिखाते हुए वीडियो पोस्ट किया। मेटा ने तुरंत आईडी से युवक की जानकारी निकाली। फिर कौशाम्बी पुलिस को अलर्ट कर दिया। इसके बाद पिपरी पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को थाने ले आई। उसकी काउंसलिंग की। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।