फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   memorandam gave to adm in the phaphamau murder

फाफामऊ कांड को लेकर आप ने एडीएम को घेरा, सौंपा ज्ञापन

Sun, 28 Nov 2021 06:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
memorandam gave to adm in the phaphamau  murder
प्रयागराज के फाफामऊ में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने विरोध जताया है। रविवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आप कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित एडीएम जयचंद्र पांडेय को ज्ञापन दिया। एडीएम ने राज्यपाल तक ज्ञापन पहुंचाने का आश्वासन दिया है। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार ने कहा कि योगी सरकार में वंचित, शोषित और गरीब तबके के खिलाफ दरिंदगी और गुंडागर्दी की खुली छूट मिली है। 24 नवंबर को प्रयागराज के फाफामऊ में घटित घटना इसका ताजा प्रमाण है।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने फाफामऊ जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिवार के लोगों ने बताया कि वर्ष 2019 से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। फाफामऊ की घटना हाथरस कांड से भी भयावह है। ज्ञापन के जरिए पीड़ित परिवार को सुरक्षा और मुकदमें की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराकर दरिंदगी से हत्या करने वालों को फांसी दिलाए जाने की मांग किया गया। इस दौरान सुनील कुमार, श्याम सिंह, पंकज कुमार, मसुरियादीन मौर्य सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed