फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Members expressed disbelief against District Panchayat President, 20 members submitted affidavit to DM

कौशांबी : जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों ने जताया अविश्वास, 20 सदस्यों ने डीएम को सौंपा हलफनामा

Thu, 27 Jul 2023 03:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jul 2023 03:27 PM IST
सार

कौशाम्बी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की कल्पना सोनकर काबिज हैं। अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर सदस्य काफी दिन से नाराज चल रहे हैं। समय-समय पर इसकी बानगी भी देखने को मिलती रही है। सालभर पहले सदस्य लामबंद होकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास लाने की तैयारी में थे, लेकिन सियासी कारणों से उस वक्त मामला ठंडा पड़ गया था।

विज्ञापन
Members expressed disbelief against District Panchayat President, 20 members submitted affidavit to DM
डीएम को अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित पत्र सौंपते कौशांबी के जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर के खिलाफ सदस्यों की नाराजगी आखिरकार खुलकर सामने आ गई। 26 सदस्यीय सदन के 20 सदस्यों ने बुधवार को डीएम के समक्ष हलफनामा सौंपकर अध्यक्ष के प्रति अविश्वास जताया। वहीं, अध्यक्ष ने कुछ राजनीतिक विरोधियों पर कूट रचित फर्जी हस्ताक्षर कर अविश्वास के लिए नापाक साजिश रचने आरोप लगाया है। डीएम सुजीत कुमार ने हस्ताक्षर मिलान के लिए दो अगस्त को सदस्यों को कलक्ट्रेट बुलाया है। इसी के साथ ही जिले का सियासी पारा चढ़ गया है।

विज्ञापन


कौशाम्बी में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की कल्पना सोनकर काबिज हैं। अध्यक्ष की कार्यशैली को लेकर सदस्य काफी दिन से नाराज चल रहे हैं। समय-समय पर इसकी बानगी भी देखने को मिलती रही है। सालभर पहले सदस्य लामबंद होकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास लाने की तैयारी में थे, लेकिन सियासी कारणों से उस वक्त मामला ठंडा पड़ गया था।
विज्ञापन


वहीं, महीनेभर से फिर सदस्य गोलबंदी कर रहे हैं। नाराज खेमा कई दौर में अलग-अलग बैठकें कर रणनीति बनाता रहा। 15 जुलाई को मिली सदन की बैठक से 17 सदस्यों ने गैरहाजिर होकर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। इसके बाद से रोजाना नाराज खेमा नई-नई रणनीति बनाने में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतत: मंगलवार दोपहर 20 सदस्यों ने कलक्ट्रेट डीएम से मिलकर अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास का हफनामा सौंपा। इसकी भनक लगते ही अध्यक्ष ने अपने प्रतिनिधि के जरिये डीएम को प्रार्थना पत्र भेजकर बताया कि हलफनामा में कूट रचित कर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। इनमें से कई सदस्य उनके साथ हैं। डीएम ने हस्ताक्षर मिलान के लिए दो अगस्त का दिन निर्धारित कर सदस्यो को नोटिस जारी किया है।

Members expressed disbelief against District Panchayat President, 20 members submitted affidavit to DM
कल्पना सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष, कौशाम्बी। - फोटो : अमर उजाला।

इन्होंने सौंपा अविश्वास का हलफनामा
अविश्वास का हलफनामा सौंपने वालों में विजमा देवी, मीनू साहू, रामनरेश, पूनम देवी, शेर मोहम्मद, सुनीता निषाद, मुंशब अली, अरुण कुमार चौधरी, सीमा देवी, तूफान सिंह यादव, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार, अर्चना देवी, कमला देवी, गया प्रसाद, सोनी चौधरी, नीरज द्विवेदी, स्वराज्य प्रकाश, सुनीता देवी, शायमा समेत 20 सदस्य शामिल रहे।

भाजपा के सभी सदस्यों ने जताया अध्यक्ष पर अविश्वास
मिनी सदन में अध्यक्ष कल्पना सोनकर के अलावा भाजपा के पांच सदस्य हैं। इनमें तूफान सिंह, रामनरेश, पूनम मौर्या, मीनू साहू और अर्चना निषाद शामिल हैं। खास बात यह रही डीएम के समक्ष अविश्वास का हलफनामा सौंपने वालों में ये पांचों सदस्य भी रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ 20 सदस्यों ने हलफनामा सौंपकर अविश्वास जताया है। वहीं, अध्यक्ष ने अपने एक प्रतिनिधि के माध्यम से हलफनामा में फर्जी हस्ताक्षर की शिकायत की है। इसके परीक्षण के लिए हलफनामा दाखिल करने वाले सदस्यों के साथ ही अपर मुख्य अधिकारी को अभिलेखों के साथ दो अगस्त को बुलाया गया है। - सुजीत कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed