{"_id":"6644002c668a14bcd50d9ae4","slug":"mehta-feeders-trolley-burnt-power-supply-disrupted-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-111688-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मेहता फीडर की जली ट्राली, बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मेहता फीडर की जली ट्राली, बिजली आपूर्ति ठप
Wed, 15 May 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 15 May 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
भरवारी कस्बे में मेहता फीडर की फुंकी ट्रॉली। संवाद
मेहता फीडर की जली ट्राॅली, बिजली आपूर्ति ठप
-- - उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल रहा बेहाल
फोटो नं- 42
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। स्थानीय विद्युत उपकेंद्र के मेहता फीडर की ट्रॉली मंगलवार की शाम अचानक फुंक गई। इसी के साथ नगर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होने के साथ ही पानी की समस्या से जूझना पड़ा। करीब आठ बजे रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
नगर पालिका परिषद भरवारी स्थित विद्युत सब स्टेशन मेहता फीडर से कस्बे में रेलवे फाटक तक, मंझनपुर रोड में सिंघिया तक विद्युत आपूर्ति होती है। मंगलवार की शाम करीब 5: 53 बजे मेहता फीडर की ट्रॉली अचानक फुंक गई। इसके बाद से इलाके की बिजली गुल हो गई।
स्थानीय निवासी मनोज कुमार, सुरेश चौरसिया, आनंद कुमार ने बताया कि शाम को बिजली गुल होने से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ रहा है, वहीं लोगों को पानी नहीं मिला।
विज्ञापन
जेई नन्हें लाल यादव ने बताया कि दूसरी ट्रॉली लगाने का काम शुरू हो गया है। इसे जल्द सही खराबी दूर कर ली जाएगी। फिलहाल, शाम करीब आठ बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। लोग घर के बाहर या छत पर टहलते नजर आए। लोगों ने बताया कि उनके यहां लगे इनवर्टर भी बोल गए।