{"_id":"66a98905ba47e0eb2e0eba07","slug":"medical-store-operator-commits-suicide-by-drinking-medicine-that-kills-cattle-lice-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-114502-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: मवेशियों के जूंएं मारने वाली दवा पीकर मेडिकल स्टोर संचालक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: मवेशियों के जूंएं मारने वाली दवा पीकर मेडिकल स्टोर संचालक ने दी जान
Wed, 31 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
मृतक संजय कुमार की फाइल फोटो।
सरायअकिल कोतवाली के तिल्हापुर में मेडिकल स्टोर संचालक ने मवेशियों के जूंए्ं मारने की दवा पीकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवारीजन रोते-बिलखते रहे। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
तिल्हापुर गांव निवासी संजय कुमार (38) ने गांव में ही किराए का कमरा लेकर मेडिकल स्टोर खोला था। संजय के भतीजे आदित्य ने बताया कि पिछले दो दिनों से चाचा किसी बात को लेकर बेहद परेशान थे। समस्या पूछने पर वह घरवालों को कुछ बताते भी नहीं थे।
सोमवार दोपहर बाद उन्होंने अपने मेडिकल स्टोर में बिक्री के रखी पशुओं की जूंएं, किलनी मारने वाली दवा पी ली। हालत बिगड़ने लगी तो उन्होंने घरवालों को जानकारी दी। परिवार के लोग पहले उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। देर शाम संजय की इलाज के दौरान मौत हो गई।