फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Maximum mercury stuck at 45, minimum two degrees above normal

Kaushambi News: 45 पर अटका अधिकतम पारा, न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री ऊपर

Thu, 06 Jun 2024 04:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 06 Jun 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Maximum mercury stuck at 45, minimum two degrees above normal
जिले में बुधवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर अटका रहा। जबकि, न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री ऊपर चला गया। पूरे दिन चिलचिलाती धूप रही। छाता, गमछा व टोपी लगाने के बाद भी चलना दुश्वार रहा। शाम को उमस ने बेहाल कर दिया। तेज धूप के चलते फसलों को सिंचाई अधिक करनी पड़ रही है। ऐसे में किसान भी परेशान हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में अधिकतम पारा 45.2 और न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस था। बुधवार को मामूली बढ़त के साथ अधिकतम 45.4 पर पहुंच गया। जबकि, न्यूनतम 30.6 पर आ गया। भले ही न्यूनतम पारे में एक डिग्री की गिरावट आई हो, लेकिन इसके बाद भी यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक ही था। आसमान सुबह से ही आग बरसाने लगा था। लोगों का घरों से निकलना दूभर रहा। कादीपुर के नरेश कुमार ने बताया कि करीब 10 बजे जरूरी काम से मंझनपुर जाने के लिए बाइक से निकला था। करीब एक किमी की दूरी तय की थी। फिर, चिलचिलाती धूप में और आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं हुई। वापस घर आ गया। कौशाम्बी के किसान जय नारायण मिश्रा ने बताया कि धान की बेहन डाली है। खेत में पानी रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। धूप इतनी चटख हो रही है कि सिर्फ दूसरे दिन तक नमी रहती है। तीसरे दिन देखा तो फिर खेत में दरारें दिखने लगती है। कुछ इसी तरह की समस्या भेलखा के राज बहादुर, ओसा के अमरपाल और सिराथू के शिवशंकर ने भी बताई। किसानों ने कहा कि खेत में पानी रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। सिंचाई का खर्च बढ़ गया है। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डॉ. मनोज कुमार सिंह का कहना है कि नौ जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा। मौसम विभाग ने लू के संकट को लेकर अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed