{"_id":"57c9d5cd4f1c1bba272cafeb","slug":"matter-of-sirathu","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने शवदाह गृह निर्माण पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने शवदाह गृह निर्माण पर लगाई रोक
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 03 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
सिराथू तहसील क्षेत्र के अफजलपुर सातों गांव में मंदिर के पास शवदाह गृह के मामले ने तूल पकड़ लिया। ग्रामीणों के विरोध में भाजपाई शामिल हुए तो डीएम को हस्तक्षेप कर निर्माण रुकवाना पड़ा। फिलहाल शवदाह गृह के निर्माण के लिए दूसरी जगह की तलाश शुरू कर दी गई है। अफजपुर सातों गांव में एक पखवारा पूर्व हनुमान मंदिर के पास शवदाह गृह का निर्माण शुरू करा दिया गया।
जिस पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। ग्रामीणों ने सिराथू एसडीएम से नाराजगी जताई। प्रदर्शन किया। मगर काम नहीं रुका। भाजपा नेता कमलेश त्रिपाठी ने समर्थकों और गांव वालों के साथ एसडीएम सिराथू और डीएम से मुलाकात की। डीएम ने शवदाह गृह निर्माण पर रोक लगा दिया।