{"_id":"58b9bc3f4f1c1ba06483182d","slug":"matter-of-saini-kotwali-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का दबाव बनाने पर युवक ने कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का दबाव बनाने पर युवक ने कराया गर्भपात
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी इलाके की एक युवती का प्रेमी ने गर्भपात करा दिया। शादी का झांसा देकर प्रेमी ने युवती से दुराचार किया था। युवती गर्भवती हो गई तो उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया। इस पर युवक ने गर्भ को निशाना बनाया। युवती की शिकायत पर एसपी ने सैनी कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को पड़ोसी गांव के युवक ने करीब साल भर पहले प्रेम जाल में फंसा लिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच मोहब्बत परवान चढ़ गई। युवती को शादी के झांसे में लेकर युवक उसके साथ साल भर मनमानी करता रहा। महीने भर पहले युवती को गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उसने प्रेमी से जल्द शादी करने का प्रस्ताव रखा। युवती के गर्भवती होने की जानकारी युवक को हुई तो उसके होश उड़ गए। युवती को बहला-फुसलाकर गर्भ में पल रहे भ्रूण की हत्या करा दी। इसके बाद वह युवक शादी से मुकर गया। प्रेमिका ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। दोनों परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत हुई पर कोई बात नहीं बन सकी। शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने सैनी कोतवाल को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।