{"_id":"5a7f3f424f1c1b4f588b7e59","slug":"matter-of-puramufti-area","type":"story","status":"publish","title_hn":" विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से दुष्कर्म की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पूरामुफ्ती इलाके की विवाहिता के साथ शनिवार दोपहर पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दे दी है।
पीड़ित विवाहिता ने बताया कि शनिवार दोपहर वह किसी काम से खेत गई थी। रास्ते में सूनसान स्थान पर पहले से खड़े पड़ोसी युवक ने उसको दबोच लिया और पास के खंडहर में लेजाकर जोर-जबर्दस्ती करने लगा। इज्जत पर आफत देख पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरु किया तो आरोपी ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना से डरी सहमी पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। आननफानन में पति विवाहिता को लेकर थाने गया और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।