फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   matter of health deptt

चहेतों को लाभ देने के लिए नहीं कराया ई-टेंडर

Thu, 25 May 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 25 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
matter of health deptt
computer
चहेतों को लाभ देने के लिए सीएमओ ने चोरी-छिपे टेंडर प्रक्रिया शुरू कराई। ई-टेंडर न कराकर एक ऐसे अखबार में विज्ञापन प्रकाशित कराया गया, जिसकी प्रतियां जिले में आती ही नहीं। सीडीओ का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग से जो ओपेन टेंडर कराया गया है, वह नियम विरुद्ध है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसमें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



बताया जाता है कि सीएमओ के निर्देश पर लिपिक प्रभाशंकर ने 12 मई को फर्नीचर, स्टेशनरी, साज सज्जा और जननी सुरक्षा योजना के तहत मरीजों को खाना खिलाने आदि का टेंडर निकलवाया था। यह टेंडर ऐसे अखबार में प्रकाशित कराया गया, जिसकी प्रतियां जिले में आती ही नहीं है। इस अखबार को लोग केवल नाम से ही जानते हैं। आरोप है कि चहेतों को लाभ देने के लिए सीएमओ डॉ. एसके उपाध्याय ने ई-टेंडर नहीं कराया। ई-टेंडर कराया जाता तो सभी ठेकेदार ई-टेंडर डालते। बुधवार को ही टेंडर डाला जाना था। दोपहर बाद टेंडर खोला भी जाना था। इसी पत्रावली सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह को मिली तो उनका पारा चढ़ गया। सीडीओ ने सबसे पहले सीएमओ से यही सवाल दागा कि 17 मई को हुई जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में उन्होंने स्पष्ट कर दिया था कि अब सभी ठेके ई-टेंडर के माध्यम से होंगे। सीएमओ ने कोई जवाब नहीं दिया। इसकी जानकारी डीएम को भी दी गई है। डीएम ने भी मामले में जवाब तलब किया है। टेंडर प्रक्रिया की जांच शुरू करा दी गई है। सीडीओ का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग से जो ओपेन टेंडर कराया गया है, वह नियम विरुद्ध है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसमें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed