{"_id":"6a3deb83af5feb3f0600b675","slug":"massive-fire-in-a-gas-tanker-at-kokhraj-toll-plaza-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi Fire: कोखराज टोल प्लाजा पर गैस टैंकर में भीषण आग, चार कर्मी झुलसे, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi Fire: कोखराज टोल प्लाजा पर गैस टैंकर में भीषण आग, चार कर्मी झुलसे, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर
Fri, 26 Jun 2026 08:34 AM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 26 Jun 2026 08:34 AM IST
सार
शुक्रवार सुबह एक गैस टैंकर में लीकेज से आग लग गई। टोल गेट के चैंबर जल गए। चार टोलकर्मी घायल हुए, जिनमें से दो गंभीर हैं। दमकल टीम मौके पर है।
विज्ञापन
गैस टैंकर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के कोखराज टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक गैस टैंकर में भीषण आग लग गई। यह हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। कानपुर से बनारस जा रहे टैंकर में लीकेज के कारण आग लगी। टैंकर धू-धूकर जलने लगा, जिससे टोल गेट के चैंबर भी जल गए। इस घटना में टोल प्लाजा के चार कर्मी घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम है।
विज्ञापन
टोल कर्मी सौरभ ने बताया की टोलकर्मी हीरामणि,आलोक, कृष्ण पाल,अतुल और गन मैंन राजू झुलस गए, जिनको जिला अस्पताल ले जाया गया। टोल प्लाजा मैनेजर अनूप पांडे साथ में गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। घायल कर्मियों को एम्बुलेंस और निजी गाड़ियों से जिला अस्पताल मंझनपुर ले जाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन