फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Martyr's wife accused of grabbing financial help

शहीद की पत्नी ने परिजनों पर लगाया आर्थिक मदद हड़पने का लगाया आरोप, पुलिस अधीक्षक ने शुरू कराई जांच

Sun, 29 Aug 2021 05:36 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 29 Aug 2021 05:36 PM IST
सार

23 अगस्त को इलाज के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई। नरेंद्र का पार्थिव शरीर 25 अगस्त को लाया गया। सम्मान के साथ नरेंद्र के शव का अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार के बाद दूसरे दिन एक निजी आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक निखिल प्रताप सिंह शहीद के घर गए।

विज्ञापन
Martyr's wife accused of grabbing financial help
Prayagraj News : शहीद नरेंद्र कुमार (फाइल फोटो)। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

नक्सली हमले में शहीद हुए नरेंद्र दिवाकर की पत्नी ने परिजनों पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप है कि पति के शहीद होने पर उसको मिली आर्थिक मदद परिजनों ने हड़प ली है। वह रुपये मांगती है तो कहा जा रहा है कि उसके पति के इलाज में पैसा खर्च हुआ है। इसकी शिकायत महिला ने शनिवार को एसपी से की है। सिराथू के रमसहायीपुर गांव निवासी नरेंद्र दिवाकर फौज में थे। जनवरी में नक्सलियों के हमले से नरेंद्र दिवाकर को तीन गोलियां लगी थीं। पुणे के न्यू कमांड अस्पताल में नरेंद्र दिवाकर का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


23 अगस्त को इलाज के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई। नरेंद्र का पार्थिव शरीर 25 अगस्त को लाया गया। सम्मान के साथ नरेंद्र के शव का अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार के बाद दूसरे दिन एक निजी आईटीआई कॉलेज के प्रबंधक निखिल प्रताप सिंह शहीद के घर गए। पीड़ित परिजनों से मिले और उन्हें 50 हजार रुपये की मदद दी। शहीद नरेंद्र दिवाकर की पत्नी दीपा का आरोप है कि आर्थिक मदद देने आए प्रबंधक ने उसके बारे में पूछा था तो उन्हें बताया गया कि उसकी तबीयत खराब है और वह अस्पताल में है, जबकि ऐसा नहीं था। बताया कि वह रुपये परिजनों ने हड़प लिए हैं। रुपये मांगने पर परिजन कहते हैं कि उसके पति के इलाज में लाखों रुपये खर्च हुआ है, जबकि उसके पति का इलाज न्यू कमांड अस्पताल में हुआ। मामले की शिकायत दीपा ने एसपी से की है। एसपी ने प्रकरण की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed