{"_id":"664161de07c9ad2c960902f4","slug":"married-womans-death-under-suspicious-circumstances-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-111615-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत
Mon, 13 May 2024 06:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 13 May 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के सटई मजरा जलालपुर शाना गांव में रविवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
कोखराज के पांडेयमऊ निवासी लक्ष्मी कांत उपाध्याय ने चार साल पहले अपनी बेटी मधु (26) की शादी चरवा कोतवाली के सटई मजरा जलालपुर शाना गांव के सूरज कुमार त्रिपाठी के साथ की थी। लक्ष्मीकांत ने बताया कि रविवार सुबह मोबाइल पर फोन आया कि उनकी बेटी की हालत बहुत खराब है। वह बदहवास हालत में बेटी के ससुराल पहुंचे। वहां कमरे में रखी तखत के बगल बेटी का शव पड़ा था।
वहीं मृतका मधु के पति सूरज त्रिपाठी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों से उसकी पत्नी मोबाइल पर किसी युवक से चैटिंग कर रही थी। शनिवार को मामले की जानकारी उसे हुई तो दोनों के बीच विवाद हो गया।
इसके बाद उसने फोन कर उसने अपने पिता को बुलाया था। वह आते, इससे पहले ही मधु अचानक तखत से गिरकर जख्मी हो गई। इलाज के लिए उसे पहले तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल और फिर एसआरएन प्रयागराज ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में लिया और दोनों पक्ष के लोगों से बात की। प्रभारी थानाध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि मामले में किसी तरफ से तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुकदमा में समझौता न करने पर कुल्हाड़ी से किया हमला, महिला घायल
संदीपन घाट कोतवाली के पट्टी परवेजाबाद गांव में कुल्हाड़ी से किए गए हमले में एक महिला घायल हो गईं। गांव के मूलचंद्र का कहना है कि साल भर पहले उनकी पत्नी का विवाद उनके छोटे भाई से हुआ था। मामले में पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था।
उसी मुकदमा में समझौते को लेकर छोटा भाई दबाव बना रहा है। शनिवार शाम इसी बात को लेकर छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से हमलाकर सुमन को जख्मी कर दिया। पड़ोसियों के जुटने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। रविवार सुबह कोतवाली पहुंचने पर पुलिस ने जख्मी महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा।