फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman was harassed and divorced, case filed against husband and in-laws

Kaushambi News: विवाहिता को प्रताड़ित कर दिया तलाक, पति समेत ससुरालियों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Married woman was harassed and divorced, case filed against husband and in-laws
पइंसा निवासी विवाहिता को पति समेत ससुरालियों ने बेटी पैदा होने पर यातनाएं दीं। साथ ही उसकी पिटाई कर पति ने तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पइंसा पुलिस ने पति समेत ससुरलियों के खिलाफ शनिवार को केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पइंसा निवासी शमीना बेगम ने बताया कि उसकी शादी फतेहपुर के खखरेरू अंतर्गत हरचंद्रपुर निवासी हैदर अली के साथ अक्तूबर 2015 में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज के लिए शमीना को प्रताड़ित करने लगे। शमीना ने मायके वालों को जानकारी दी कि बाइक के लिए उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। इस पर ससुरालियों ने उसे घर से भगा दिया।
विज्ञापन

मायके पहुंचकर उसने परिवार वालों को आपबीती सुनाई। किसी तरह घर वालों ने एक लाख रुपये ससुरालियों को दिए। इसके बाद पति उसे वापस घर लेकर चला गया। इस बीच शमीना ने बेटी को जन्म दिया। जो इस समय आठ वर्ष की है। बेटी के पैदा होने की वजह से उसे और प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 अप्रैल 2025 को ससुरालियों ने उसकी पिटाई की। शमीना का आरोप है कि इस बीच पति हैदर ने उसे तीन तलाक दे दिया। विवाहिता ने मायके वालों को आपबीती सुनाई और पइंसा थाना में शिकायत की। इंस्पेक्टर रोशन लाल ने बताया कि पति समेत ससुरालियों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed