{"_id":"648f5ec09600ede58f086014","slug":"married-woman-was-beaten-up-for-dowry-and-thrown-out-of-the-house-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-263-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर घर से भगाया
Mon, 19 Jun 2023 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के बालकमऊ गांव में ब्याही युवती को ससुरालियों ने दहेज की खातिर पीटकर घर से भगा दिया। शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
प्रयागराज के सोनई करछना गांव की आकांक्षा देवी की शादी सालभर पहले कोखराज के बालकमऊ निवासी विजय पटवा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं थे। ससुराली दो लाख रुपये के साथ सोने की जंजीर की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
मांग पूरी नहीं होने पर महीनेभर पहले ससुरालियों ने पिटाई करते हुए घर से भगा दिया। दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत हुई पर बात नहीं बन सकी। शनिवार को पीड़िता के भाई की तहरीर पर कोखराज पुलिस ने आरोपी पति विजय के साथ पवन, अमन, उर्मिला समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।