फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman trying to commit suicide outside the police station

कलह से आजिज विवाहिता ने कोतवाली के बाहर किया खुदकुशी का प्रयास

Sun, 14 Feb 2021 12:41 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Married woman trying to commit suicide outside the police station
Married woman trying to commit suicide outside the police station - फोटो : KAUSHAMBI
घरेलू कलह से आजिज एक विवाहिता ने शनिवार सुबह सदर कोतवाली के गेट के समीप आत्मघाती कदम उठाया। विवाहिता ने ब्लेड से हाथ की नस काट ली। एंबुलेंस को फोन कर वह बेहोश हो गई। मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। विवाहिता ने होश आने के बाद अपने देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे के नया नगर निवासी अंसार नगर पालिका में आउटसोर्सिंग का कर्मचारी है। शनिवार सुबह अंसार की पत्नी खदीना (30) अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ कटरा नगर मोहल्ला पहुंची। इसके बाद उसने किराना व्यापारी सतीश केसरवानी के यहां से बेटे को चिप्स और टॉफी दिलाया।
विज्ञापन

साथ ही एक ब्लेड खरीद कर चली गई। इसके कुछ देर बाद कोतवाली गेट के समीप खदीना बेहोश मिली। इससे पहले खदीना ने ही घटना के बारे में 108 एंबुलेंस को फोन करके जानकारी दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने खदीना को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के बाद होश आने पर खदीना ने बताया कि उसका पति उससे नफरत करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका फायदा उसका देवर उठाना चाहता है। शुक्रवार रात देवर ने उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसने बेरहमी से पीटा। मदद से लिए वह परिवार के अन्य सदस्यों के पास पहुंची, लेकिन उन लोगों ने भी मारपीट की। अस्पताल कर्मियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। इसके बाद भी सदर कोतवाली पुलिस का कोई कर्मचारी मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंचा।
बदहवाश रहा खदीना का बेटा
मंझनपुर। जिला अस्पताल में भर्ती खदीना का बेटा अस्पताल में बदहवाश घूमता रहा। खदीना के जानने वाले कुछ लोग पहुंचे और परिजनों को खबर दी। इसके बाद भी परिवार का कोई सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा। अस्पताल कर्मी ही खदीना के बेटे की देखरेख कर रहे थे।
पहले भी कर चुकी है आत्महत्या का प्रयास
मंझनपुर। खदीना के बारे में चला कि वह अपनों की नफरत से काफी आहत थी। इससे पहले भी उसने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया था। इलाज के बाद वह ठीक हो गई। इस मामले में पुलिस के नहीं पहुंचने के पीछे तमाम तरह की चर्चाएं रहीं।

मामला संज्ञान में आया था, कुछ व्यस्तता के कारण पुलिस देर से अस्पताल पहुंची। अस्पताल में विवाहिता नहीं मिली। फिलहाल मामले की जानकारी की जा रही है। अगर घटना की शिकायत मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
मनीष पांडेय, इंस्पेक्टर मंझनपुर कोतवाली

Married woman trying to commit suicide outside the police station

Married woman trying to commit suicide outside the police station- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed