{"_id":"62a39df3470d99085d5c7d32","slug":"married-woman-stricken-by-discord-hanged-herself-kaushambi-news-ald3349062111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह से आजिज विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलह से आजिज विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
सदर कोतवाली के नयापुरवा गांव में कलह से तंग विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मायके वालों को जानकारी देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष के लोग दहेज के खातिर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
ओसा गांव की मनीषा (30) की शादी नया पुरवा निवासी धीरज से हुई थी। आरोप है शादी के बाद से ही ससुरालीजनों से मनीषा की आए दिन कहासुनी होती थी। इस कारण वह काफी परेशान रहती थी। परिवार वालों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घरवालों से कहासुनी के बाद वह अपने कमरे में चली गई और फंदे पर झूल गई।
कुछ देर बाद उसे परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर तड़पता देखा तो होश उड़ गए। शोरगुल पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने विवाहिता को फांसी से उतारा और इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। यहां चिकित्सकों ने मनीषा को मृत घोषित कर दिया। इस बाबत इंस्पेक्टर विनोद सिंह का कहना है मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।