{"_id":"60ad17868ebc3e635648fc10","slug":"married-woman-strangled-suspected-of-rape-kaushambi-news-ald3067625185","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की गला काटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की गला काटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के घूरी गांव स्थित ससुर खदेरी नदी में मंगलवार को एक विवाहिता का सिर कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव एक दो दिन पुराना लग रहा है। हत्यारों में विवाहिता की हत्या करने के बाद शव को नदी में ठिकाने लगाने का प्रयास किया है।
आशंका है कि महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर लाश फेंकी गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सूचना पर दल बल के साथ पहुंचे सीओ चायल श्याम कांत ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
चरवा कोतवाली के घूरी गांव के लोग मंगलवार की दोपहर अपने मवेशियों को लेकर ससुर खदेरी नदी की तरफ चराने गए थे। इसी दौरान उन्हें नदी के अंदर एक महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना चरवा पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सीओ चायल श्यामकांत ने महिला के शव को नदी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है। इसके बाद उसकी गला काटकर हत्या करने के बाद शव को नदी में ठिकाने लगाया गया है। शव से महिला का सिर भी गायब है।
पुलिस ने महिला के सिर की भी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। सीओ श्यामकांत का कहना है कि शव की शिनाख्त कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी गई है।
पुलिस ने कटे सिर की खोज में की कांबिंग
महिला के कटे सिर की तलाश में पुलिस ने आसपास कांबिंग की। हालांकि सिर बरामद नहीं हो सका। आशंका है कि हत्यारों ने महिला का सिर कहीं और फेंक दिया है।
सुनसान है इलाका, बाहर से लाकर फेंक जाने की आशंका
ससुर खदेरी नदी में जहां शव फेंका गया है वहां का इलाका सुनसान है। इस क्षेत्र में लोगाें की आवाजाही कम ही होती है। आशंका है कि दूसरे इलाके में हत्या करने के शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को यहां फेंका गया है। हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि जिन लोगों ने शव को ठिकाने लगाया है वह इलाके के बारे में पूरी त रह वाकिफ हैं। इधर, पुलिस का भी मानना है कि शव बाहर का हो सकता है। क्योंकि आसपास के क्षेत्र में किसी महिला की कोई गुमशुदगी उर्ज नहीं है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस टीम के साथ ही जिले की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। टीम ने महिला के कपड़े, चप्पल, कान की बाली आदि से नमूने एकत्र किए। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा।
कपड़े और कान की बाली से शव के शिनाख्त का प्रयास
नदी में मिले विवाहिता के शव से बरामद हुई कान की बाली और कपड़ों के सहारे पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में लगी हुई है। पुलिस की मानें तो शव से बरामद हुई कान की बाली, चप्पल और महिला के कपड़े उसके घर और हत्यारों तक पहुंचाएंगे।