{"_id":"6206b3a96b03a74bc5748174","slug":"married-woman-s-body-found-hanging-kaushambi-news-ald3268274138","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटकती मिली विवाहिता की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी पर लटकती मिली विवाहिता की लाश
विज्ञापन
कोतवाली के जाफरपुर महावां गांव में बृहस्पतिवार रात एक विवाहिता का फंदे पर लटकता शव मिला। दो साल पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया। मामले की तहरीर लेकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करारी कस्बा निवासी शहंशाह हुसैन ने दो साल पहले अपनी बेटी रजा फात्मा उर्फ सुखैना (22) की शादी जाफरपुर महावां निवासी महताब आलम के साथ की थी। महताब हैदराबाद में फर्नीचर बनाने का काम करता है।
बृहस्पतिवार को रजा फात्मा का शव ससुराल में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे शहंशाह ने ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करके बेटी को प्रताड़ित करते थे। पिछले दिनों महताब पत्नी को बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया और वहां उसे बेचने का प्रयास किया था। घटना की जानकारी होने के बाद वह दिल्ली पहुंचा और बेटी को साथ ले लाया। यहां बिरादरी की पंचायत के बाद रजा फात्मा को दोबारा ससुराल भेजा गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर रोशन लाल का कहना है कि छह ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए लाया गया है। विवाहिता की हत्या की गई या फिर उसने खुदकुशी की? इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।