फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman harassed for dowry, brother and relatives also beaten

Kaushambi News: दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, भाई व रिश्तेदारों को भी पीटा

Mon, 24 Jun 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 24 Jun 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman harassed for dowry, brother and relatives also beaten
महेवाघाट के हिनौता गांव में दहेज के लिए प्रताड़ित की जा रही बहन के घर आए भाई और रिश्तेदारों को ससुरालियों ने बेरहमी से पीट दिया।
विज्ञापन

पीड़ित भाई की तहरीर पर पुलिस ने बहन के पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मंझनपुर के खेरवा मजरा बरौला निवासी अखिलेश ने बताया कि उसने अपनी छोटी बहन सोनी सिंह की शादी 7 साल पहले महेवाघाट क्षेत्र के हिनौता गांव में रहने वाले सोनू सिंह के साथ की थी।
आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराली सोनी को प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन

इस बीच उनकी प्रताड़ना ज्यादा बढ़ गई तो 18 जून को वह अपने दो बहनोइयों व दोस्त जय सिंह के साथ बहन की ससुराल हिनौता पहुंचा।
आरोप है कि पति समेत अन्य ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया तो सभी ने मिलकर उन लोगों को लात-जूतों से जमकर पीटा। किसी तरह जान बचाकर सभी लोग महेवाघाट कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद पीड़ित भाई अखिलेश की तहरीर पर शुक्रवार की शाम विवाहिता के पति अखिलेश, ससुर लालबहादुर, ननद सीता देवी, अर्चना देवी समेत छह ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed