फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   married woman hangs herself before bidding farewell

Kaushambi News: 28 पन्नों का सुसाइड नोट...विदाई से पहले फंदे पर झूली विवाहिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
married woman hangs herself before bidding farewell
मृतक शैफाली की फाइल फोटो
भरवारी। बस स्टॉप नया बाजार (वार्ड नं. 20) स्थित मायके में एक नवविवाहिता का शव सोमवार सुबह फंदे से लटका मिला। उसी दिन उसकी विदाई होनी थी। मौके से 28 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




कोखराज थाना क्षेत्र निवासी शैफाली (27) पुत्री वीरेंद्र कुमार केसरवानी का विवाह सात मई को प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में हुआ था। परिजनों के अनुसार करीब दो माह से वह मायके में रह रही थी। सोमवार को उसकी विदाई की तैयारियां हो रही थीं। सुबह करीब 7:30 बजे घरेलू सहायिका ने उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर उसने भाई को बताया, जिसने झांक कर देखा तो बहन के शव को फंदे से लटका पाया।
विज्ञापन

सूचना पर कोखराज पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची। मृतका के भाई विकास केसरवानी ने बताया कि शादी में दान-दहेज देने के बावजूद बहन को प्रताड़ना झेलनी पड़ी। वह दोबारा ससुराल नहीं गई। घटना से एक रात पहले उसकी बहनोई से मोबाइल फोन पर बातचीत भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवविवाहिता ने मायके में फंदे से झूलकर खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

- सतेंद्र तिवारी, सीओ सिराथू
अलग-अलग कलम से लिखा गया खुदकुशी का पत्र
भरवारी। सीओ सिराथू सतेंद्र तिवारी ने बताया कि घटनास्थल से मिले 28 पन्नों के सुसाइड नोट की गहन जांच कराई जाएगी। प्रथम दृष्टया नोट अलग-अलग कलम से लिखा प्रतीत हो रहा है। इसलिए विशेषज्ञों से उसकी हैंडराइटिंग का मिलान कराया जाएगा। वैज्ञानिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जांच के लिए मृतका का फोन भी कब्जे में लिया है। संवाद

मृतक शैफाली की फाइल फोटो

मृतक शैफाली की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed