फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman hanged in Anetha village

95 में आठ पीड़ितों को मिला इंसाफ

Wed, 08 Jan 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged in Anetha village
95 में आठ पीड़ितों को मिला इंसाफ
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में पीड़ितों की संतुष्टि जरूरी: डीएम
चायल तहसील में हुआ जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। चायल तहसील में मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी अभिनंदन ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान आए 95 फरियादियों में आठ को इंसाफ दिलाया। अन्य मामलों के पारदर्शी निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पीड़ितों की संतुष्टि जरूरी है।

डीएम ने भूमि विवाद निस्तारित करने के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। सार्वजनिक भूमि, चरागाह, तालाब एवं पोखरों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। विधायक चायल संजय गुप्ता ने भी समाधान दिवसमें में लोगों की शिकायतें सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारित करने के लिए कहा। सैयद सरावां के राधेश्याम ने बताया कि भूमिधरी पर पड़ोसियों द्वारा तथा अहमदपुर पुरैनी के ग्रामीणो ने तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। डीएम ने एसडीएम चायल को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी तरह उमरछा गांव के विश्राम कुमार, विजय सिंह, कल्लू, बीरेन्द्र एवं कमलेश आदि ने मुख्य मार्ग एवं आवासीय क्षेत्र में खाली पड़ी ग्रामसभा की जमीन पर लगभग सैकड़ों ट्रैक्टर गोबर रखे जाने के कारण जलनिकासी अवरुद्घ हो जाती है। साथ ही गंदगी भी फैलती है। डीएम ने डीपीआरओ को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चायल तहसील के अधिवक्ताओं ने दाखिल खारिज की पत्रावलियां समय से निस्तारित नहीं करने की शिकायत की। समाधान दिवस में सीडीओ इंद्रसेन सिंह, सीएमओ डॉ पीएन चतुर्वेदी, एसडीएम ज्योति मौर्या समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed