फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman hanged in Anetha village

अनेठा गांव में फंदे से झूली विवाहिता

Wed, 08 Jan 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged in Anetha village
Married woman hanged in Anetha village - फोटो : KAUSHAMBI
अनेठा गांव में फंदे से झूली विवाहिता
विज्ञापन

पिता बोले, बेटी की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया गया
मंझनपुर। एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर पहुंचे विवाहिता के पिता ने पति व उसकी प्रेमिका समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पति व प्रेमिका को हिरासत में ले लिया गया है।
पइंसा कोतवाली क्षेत्र के हकीमपुर मजरा अनेठा गांव निवासी मनोज पुत्र भइयालाल की शादी पांच साल पहले फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना अंतर्गत मीरापुर निवासी मानसिंह की बेटी राधिका (22) के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं थे। इसके चलते राधिका अपने मायके में रहती थी। छह महीने पहले रिश्तेदारों के दबाव पर मनोज राधिका को विदा कराकर लाया था। मंगलवार की सुबह राधिका का शव घर के अंदर संदिग्ध दशा में फांसी पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर राधिका के मायके वाले आ गए। पुलिस को दी गई तहरीर में राधिका के पिता मानसिंह ने बताया कि मनोज का गांव की एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध है। इसी वजह से वह राधिका को प्रताड़ित करता था। इसके अलावा दहेज में भैंस व सोने की अंगूठी की मांग की जा रही थी। इसी को लेकर राधिका की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया गया। पुलिस ने मानसिंह की तहरीर पर पति मनोज, ससुर भइयालाल, सास, देवर अशोक व मनोज की प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। भइयालाल, मनोज व उसकी प्रेमिका को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

---
मायके वालों का रो-रोकर बुरा हाल
पइंसा। राधिका की मौत की जानकारी पर मायके पक्ष से तमाम रिश्तेदार व महिलाएं हकीमपुर आ गए थे। बेटी की मौत से मायके वालों की रो-रोकर हालत ख्रराब हो गई। जबकि ससुराली खामोश थे। घटना के बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed