फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman hanged herself, accused of murder

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, हत्या का आरोप

Thu, 02 Jun 2022 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself, accused of murder
कोतवाली के बरई गांव में बुधवार शाम विवाहिता ने छत के चुल्ले के सहारे नायलान की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके से पहुंचे विवाहिता के भाई ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बरई गांव निवासी राजेश मुंबई में रहकर कपड़ों की सिलाई का काम करता है। गांव में पत्नी सरिता तीन बच्चों व सास ससुर से अलग रहती है। परिजनों के मुताबिक चार दिनों पहले ही राजेश गांव से मुंबई गया है। बुधवार शाम दोनों पति पत्नी ने फोन पर बातचीत की, उसके कुछ देर बाद ही सरिता (32) ने कमरे में छत के चुल्ले पर नायलान की रस्सी से फांसी का फंदा गले में डालकर अपनी जान दे दी। जब घरवालों ने उसका शव फांसी के फंदे पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

घर में रोना पिटना मच गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर सरिता के मायके दरियाव का पुरवा से पहुंचे भाई ने ससुराल वालों पर हत्या करके शव लटकाने का आरोप लगाया है। मामले में इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बारे में कुछ कहा जा सकता है। पीएम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed