फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman died during treatment in suspicious condition

संदिग्ध हालत में विवाहिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

Wed, 14 Jul 2021 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Married woman died during treatment in suspicious condition
अजुहा। सैनी कोतवाली के गुरू का पुरवा मजरा शाखा गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता का इलाज मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। परिवार के लोग स्वाभाविक मौत बता रहे हैं। परिवार वालों ने मायके पक्ष के लोगों को भी खबर कर दी है। फिलहाल देर शाम तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

गुरू का पुरवा निवासी अखिलेंद्र पांडेय की शादी आठ साल पहले कल्पना के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपति के चार बच्चे हुए। चर्चा रही कि कुछ दिनों पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इस वजह से घर में अक्सर विवाद होता था। ऐसे में विवाहिता ने बीते दिन जहर निगल लिया। जानकारी पर परिजन इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, विवाहिता के पति अखिलेंद्र का कहना है कि वह चार बच्चों का पिता है। घर-परिवार में किसी तरह की दिक्कत नहीं है। पिछले दिनों कल्पना फिर से गर्भवती हुई। इस पर उसने एक मेडिकल स्टोर से गर्भ गिराने की दवा उसे खिला दी। इसके बाद उसकी ब्लीडिंग बंद नहीं हो रही थी। इलाज के लिए उसे सिराथू के निजी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

यहां पर आराम मिलने पर कल्पना को फिर से घर लाया गया। इसके बाद फिर हालत बिगड़ी तो दो दिन पहले मंझनपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को कल्पना की मौत हो गई। इस बाबत सैनी कोतवाली के इंस्पेक्टर तेज बहादुर का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed