{"_id":"62c9d2661def382b872f463a","slug":"married-woman-committed-suicide-by-hanging-inside-the-house-kaushambi-news-ald3369167171","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के अंदर विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के अंदर विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैला मकदूमपुर गांव में शनिवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त विवाहिता घर में अकेली थी। देर शाम परिवार के लोग खेत से लौटे तो उन्हें घर का अंदर से दरवाजा बंद मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
भैला मकदूमपुर निवासी विनोद कुमार की दो साल पहले सदर कोतवाली के बरीपुर गांव की ममता देवी (22) से शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही विनोद पुणे (महाराष्ट्र) कमाने चला गया। ममता के बच्चे नहीं थे। शनिवार को ममता के सास-ससुर खेत गए थे। घर में ममता अकेले थी। शाम तो जब सास-ससुर खेत से लौटे तो उन्होंने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।
काफी आवाज लगाने के बाद भी अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो उन लोगों ने खिड़की से झांक कर अंदर देखा। अंदर कमरे में ममता का शव फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। देर शाम पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। ममता ने खुदकुशी क्यो की? इसका पता नहीं चल सका है। इंस्पेक्टर सुभाष यादव का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार के लोग अगर तहरीर देते हैं तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।