फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman committed suicide by hanging herself in front of daughter

Kaushambi : बेटी के सामने विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति-पत्नी के बीच होता था विवाद

Thu, 29 Jun 2023 05:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Jun 2023 05:49 PM IST
सार

पिपरकुंडी निवासी अनिल कुमार की शादी वर्ष 2009 में चरवा कोतवाली क्षेत्र के बेलहाई गांव की मंजू देवी (35) के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती के दो बेटियां क्रमश: समीक्षा (10) व प्रतीक्षा (5) हुईं। अनिल खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।

विज्ञापन
Married woman committed suicide by hanging herself in front of daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के पिपरकुंडी गांव में एक विवाहिता ने अपनी बेटी के सामने गले में फंदा डालकर खुदकुशी कर ली। बेटी के चीख-पुकार पर पहुंचे परिजनों ने विवाहिता को फंदे से नीचे उतारा लेकिन उसकी जान नहीं बचा सके। 16 दिन पहले भी विवाहिता ने खुदकुशी का प्रयास किया था।

विज्ञापन


पिपरकुंडी निवासी अनिल कुमार की शादी वर्ष 2009 में चरवा कोतवाली क्षेत्र के बेलहाई गांव की मंजू देवी (35) के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती के दो बेटियां क्रमश: समीक्षा (10) व प्रतीक्षा (5) हुईं। अनिल खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बृहस्पतिवार भोर मंजू देवी अपनी बेटी समीक्षा के साथ मवेशियों को चारा देने गई थी। भूसे वाले कमरे में मंजू चारपाई पर चढ़कर नॉयलान की रस्सी से गले में फंदा डालकर धन्नी से लटक गई।
विज्ञापन


मां को फंदे से लटका देख साथ रही बेटी ने बाहर आकर शोर मचाया तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने फंदा काटकर मंजू को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने रंगेहाथ गैर मर्द से फोन पर बात करते था पकड़ा

विवाहिता के पति अनिल कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी, गांव के ही एक गैर मर्द से फोन पर बात करती थी। 13 जून को उसने पत्नी को फोन पर बात करते हुए रंगेहाथ पकड़ा था। पकड़े जाने के बाद मंजू ने तब भी खुदकुशी का प्रयास किया था। घटना की शिकायत पुलिस से भी की गई। कोतवाली में मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे। लिखापढ़ी में समझौता हुआ कि अब मंजू उस व्यक्ति से न तो बात करेंगी और न ही उससे पैसा लेगी। मायके वालों के समक्ष हुए समझौते के बाद मंजू घर तो लौटी, लेकिन उसने अपना चूल्हा-बर्तन अलग कर लिया। वह सिर्फ अपने लिए ही खाना बनाया करती थी। इस बात को लेकर घर में क्लेश था।

इनका कहना है

घटना की जानकारी होने पर विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में किसी पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पिछले दिनों भी पति-पत्नी के बीच विवाद होने की जानकारी मिली है। अगर किसी पक्ष से तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - गणेश प्रसाद, इंस्पेक्टर करारी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed