{"_id":"6813d46f30b844aa1e0876ed","slug":"married-woman-caught-in-objectionable-situation-insists-on-living-with-her-lover-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-124959-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई विवाहिता, प्रेमी संग रहने को अड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई विवाहिता, प्रेमी संग रहने को अड़ी
Fri, 02 May 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 02 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली क्षेत्र में तिलक समारोह में शामिल विवाहिता गांव के बाहर बृहस्पतिवार भोर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई तो रिश्ते के भांजे लगने वाले प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस के सामने घंटों चली पंचायत के बाद प्रेमी उसे अपने साथ लेकर चला गया।
कोखराज के शहजादपुर चौकी क्षेत्र की एक विवाहिता की शादी पांच साल पहले प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर क्षेत्र में हुई थी। दांपत्य जीवन सुखमय बीत रहा था। एक बेटा भी हुआ। इसके बाद पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आने लगी। नतीजतन विवाहिता अपने मायके में आकर रहने लगी।
पुलिस के मुताबिक इस बीच उसका प्रेम प्रसंग रिश्ते के भांजे लगने वाले एक युवक से हो गया। बुधवार को विवाहिता के भाई के साले का तिलक समारोह क्षेत्र के ही एक गांव में था। विवाहिता वहां गई थी। कार्यक्रम में उसका पति भी परिवार सहित आया था। ग्रामीणों का कहना है कि भोर में विवाहिता ने अपने प्रेमी को फोन कर बुला लिया।
विज्ञापन
गांव के बाहर दोनों लोग एक-दूसरे से मिलने गए। इस बीच विवाहिता की ननद ने दोनोें को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो हल्ला मचा भीड़ जुटा ली। उसने परिवार वालों को भी बताया। तभी किसी ने डॉयल-112 पुलिस को सूचना दे दी। इस पर विवाहिता ने हंगामा शुरू कर दिया और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। काफी समझाने के बाद भी वह नहीं मानी तो उसे प्रेमी जिंदगी साथ व्यतीत करने का वादा कर अपनेे साथ ले गया।