फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman beaten for dowry, expelled from home

दहेज के लिए विवाहिता को पीट, घर से निकाला

Mon, 14 Oct 2019 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for dowry, expelled from home
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला
विज्ञापन

पति समेत तीन पर एफआईआर, पइंसा कोतवाली क्षेत्र के बंबूपुर गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूूरो
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली क्षेत्र के बंबूपुर गांव में ब्याही एक महिला को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बंबूपुर गांव की काजल पुत्री वीरेंद्र ने बताया कि उसका विवाह करीब दो साल पहले तान सिंह से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो पखवाड़े भर पहले दहेजलोभियों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति तान सिंह, ससुर नथन व सास फूल कुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed