फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married woman beaten for dowry, expelled from home

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

Sat, 17 Aug 2019 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten for dowry, expelled from home
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला
विज्ञापन

फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष में ब्याही थी दोआबा की बेटी, पति सहित पांच पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। फतेहपुर में ब्याही दोआबा की एक बेटी को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया। इससे पहले उसकी पिटाई भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चरवा कोतवाली क्षेत्र के हरदुआ गांव की सुनीता ने बताया कि उसका विवाह करीब पांच साल पहले फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष में यशवंत से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो महीने भर पहले दहेजलोभियों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। मायके वालों ने एक दफा फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दे दिया। पुलिस ने आरोपी पति यशवंत, सास चंदा देवी समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed