फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married to the beat beat

विवाहिता को पीटकर किया अधमरा

Tue, 07 Apr 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Tue, 07 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
जमीन बंटवारे के विवाद में मंगलवार को मीरापुर गांव की एक विवाहिता को पड़ोसी ने पीटकर मरणासन्न कर दिया। सुबह दोनों परिवारों के बीच बंटवारे को लेकर झड़प हुई थी। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया। ग्रामीणों के विरोध करने पर हमलारोपी पीड़ित परिवार को धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने जख्मी विवाहिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल युवती को घरवालों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


करारी कोतवाली क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी राम सुंदर किसान है। इनका पड़ोस के ही एक व्यक्ति से जमीन बंटवारे का विवाद चल रहा है। इसने बताया कि मंगलवार सुबह वह खेत की ओर गया था। घर में पत्नी सुषमा देवी ही थी। बताया कि तभी पड़ोसी अपने घर के अन्य सदस्यों के साथ उसके घर पर धावा बोल दिया। घर में तोड़फोड़ की। इसका विरोध करने पर हमलावरों ने उसकी पत्नी को पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर परिवार के साथ ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। हमलावर पीड़ित परिवार को जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed