फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Married into the well 's body found

कुएं में मिली विवाहिता की लाश

Fri, 10 Jul 2015 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 10 Jul 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
 नेवादा (ब्यूरो)। सरायअकिल थाना क्षेत्र के लालापुर का पुरवा गांव की एक विवाहिता की संदिग्धदशा में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के बाहर स्थित कुएं में उसकी लाश मिली। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव कुएं से निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव की रहने वाली राजपती (40) की शादी 18 साल पहले लाला का पुरवा गांव में  विजय सिंह के साथ हुई थी। विवाहिता के भाई की मानें तो कुछ दिन पहले उसके बेटे की मौत हो गई थी। बताया कि इसके बाद से ही पति और परिवार के अन्य सदस्य उसे प्रताड़ित करने लगे थे। आरोप है कि बुधवार की रात भी उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। पीटने के बाद ससुरालियों ने उसे कुंए में फेंक दिया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को कुंए से बाहर निकालते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। विवाहिता की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आगे के कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed