{"_id":"65ac4a564129318796037935","slug":"market-of-flags-with-rams-name-on-it-rises-prices-rise-kaushambi-news-c-3-ald1011-302896-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: राम नाम लिखे ध्वजों का चढ़ा बाजार, कीमतों में आया उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: राम नाम लिखे ध्वजों का चढ़ा बाजार, कीमतों में आया उछाल
Sun, 21 Jan 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 21 Jan 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल बाजार में भगवा झंडे की सिलाई करता दर्जी। संवाद
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर ओर उत्सव जैसा माहौल है। राम नाम लिखे और प्रभु श्रीराम तथा हनुमान जी के चित्र बने ध्वजों की भी खूब मांग हो रही है। बाजार की गली-गली के दुकानों में यही ध्वज लहरा रहा है। मांग के साथ इनकी कीमत बढ़ गई है। हाल है कि दर्जियों के पास इतना ज्यादा काम है कि वे ग्राहकों को लौटा रहे हैं।
सरायअकिल कस्बे के व्यापारी बच्चू केसरवानी ने बताया कि राम नाम लिखे व श्रीराम और हनुमान जी के चित्र वाले ध्वजों की मांग काफी बढ़ गई है। कानपुर व प्रयागराज से ध्वज
लाए जा रहे हैं। अब थोक व्यापारियों ने इनके दाम बढ़ा दिए हैं। मांग के अनुरूप सामान नहीं मिल रहा है।
दुकानदार धर्मेश जायसवाल ने बताया कि वाहनों में लगाने वाले छोटे ध्वज
पहले सात रुपये में मिल जाते थे, अब थोक में इनका दाम 15 रुपये प्रति पीस हो गया है। इसी तरह घरों में लगाने वाले ध्वजों के दाम भी दोगुना हो गए हैं। व्यापारी मान श्रीवास्तव का कहना है कि अब तक बाजार से करीब एक लाख ध्वज बिक चुके हैं। फिर भी ध्वजों की मांग कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन
ऑर्डर देकर बनवाए जा रहे ध्वज थोक बाजार में श्रीराम और हनुमान जी के चित्र वाले ध्वजों की कमी को देख अब व्यापारी स्थानीय दर्जी से ध्वज सिलवा रहे हैं। कस्बे में कपड़ा सिलने वाले राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि दिन भर में करीब 150 ध्वज सिल रहा हूं। दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर दिन-रात सिर्फ भगवा ध्वज ही सिल रहा हूं।
बैंड और बैज की भी खूब हो रही मांग
नगर में भी श्रीराम और हनुमान के चित्र वाले ध्वज खूब बिक रहे हैं। कस्बे के व्यापारी सुनील देववंशी ने बताया कि 20 रुपये से लेकर 150 रुपये तक का ध्वज उपलब्ध है। इसके अलावा बैज तथा हाथ में पहनने वाला बैंड भी आया है। इसकी कीमत 10 रुपये तो बैज की कीमत 20 से 30 रुपये तक है। दो दिन में 200 ध्वज बिक गए हैं।