फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Mantesh scored two goals in the last 10 minutes,

Kaushambi News: अंतिम 10 मिनट में मंटेश ने दागे दो गोल, स्टेडियम टीम हॉकी की विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Mantesh scored two goals in the last 10 minutes,
जिला स्टेडियम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला स्तरीय जूनियर वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन बुधवार को भारोत्तोलन व हॉकी की प्रतियोगिता हुई। बेहद रोमांचक मुकाबले में स्टेडियम ने जीबीडी अकादमी को 5-4 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, भारोत्तोलन में शिवम ने सबसे अधिक भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

हॉकी के पहले मुकाबले में स्टेडियम ने रामदयालपुर इंटर कॉलेज को 3-0 से हराया। मैच में मंतेश ने दो गोल व प्रमोद ने एक गोल दागा। दूसरा मैच स्टार किड्स पब्लिक स्कूल मंझनपुर व जीबीडी अकादमी के बीच हुआ। जीबीडी अकादमी ने स्टार किड्स स्कूल को 2-0 से हरा दिया। तीसरे मैच में स्टेडियम ने टेवां पर 2-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

चौथा मैच जीबीडी अकादमी और मल्हीपुर टीम के बीच खेला गया। इसमें जीबीडी अकादमी ने मल्हीपुर को 2-0 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। वहीं, फाइनल मुकाबला स्टेडियम और जीबीडी अकादमी के बीच हुआ। बेहद करीबी मुकाबले में खेल अंतिम दस मिनट में पलट गया। मैच खत्म होने के पहले स्टेडियम टीम के मंटेश ने दो, प्रमोद, सुजीत व कुलदीप ने एक- एक गोल दागकर 5- 4 से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 49 किलो भार वर्ग में अनिकेत प्रथम, देव द्वितीय व अंकित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 55 किलो भार वर्ग में शिवा त्रिपाठी प्रथम, संगम द्वितीय व आलोक पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। 61 किलो भार वर्ग में विकास कुमार ने पहला, तूफान सिंह ने दूसरा व पुरोहित कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
67 किलो भार वर्ग में रविंद्र कुमार प्रथम, रविंद्र कुमार द्वितीय व संदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 73 किलो में आकाश सिंह ने जीत दर्ज की। जबकि मंटेश कुमार द्वितीय व कुलदीप कुमार तृतीय पर रहे। 81 किलो में शिवम कुमार प्रथम, विष्णु दुबे द्वितीय व अभिषेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे।

जिला खेल अधिकारी रवि कुमार शर्मा, हॉकी प्रशिक्षक हिमांशु पाल, खेलो इंडिया प्रशिक्षक संदीप कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम के साथ ही भारोत्तोलन प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर विनय कुमार, कैलाश प्रधान, रमन, बहादुर, मनोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed