फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Manouri market warehouse in dilapidated, purchase affected

जर्जर हुआ मनौरी बाजार का गोदाम, खरीद प्रभावित

Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Manouri market warehouse in dilapidated, purchase affected
Manouri market warehouse in dilapidated, purchase affected - फोटो : KAUSHAMBI
मनौरी बाजार स्थित धान क्रय केंद्र का गोदाम जर्जर हो चुका है। वर्तमान में गोदाम उपज से पूरी तरह से भरा हुआ है। गोदाम में उपज रखने की जगह नहीं है। इस कारण क्रय केंद्र में धान की खरीद प्रभावित है। पिछले एक सप्ताह से क्रय केंद्र में खरीद नहीं हो रही है। इसे लेकर किसान मायूस हैं।
विज्ञापन

चायल ब्लॉक के मनौरी बाजार में वर्षों पुराना अनाज का सरकारी गोदाम काफी जर्जर हो चुका है। गोदाम की छत टूट चुकी है। इस कारण गोदाम में उपज रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।
विज्ञापन

क्रय केंद्र के कर्मचारी इसे लेकर काफी परेशान है। कर्मचारियों के अनुसार जर्जर गोदाम में उन्हें उपज रखने में काफी परेशानी हो रही है। इन दिनों गोदाम पूरी तरह से भरा हुआ है। इससे किसानों की धान खरीद प्रभावित है। क्षेत्रीय किसान सुरेश कुमार, संतलाल, अवध नारायण, चंद्रकेश, मनोज कुमार आदि लोगों ने बताया कि गोदाम में रखने की जगह नहीं होने का हवाला देकर कर्मचारी धान की तौल नहीं करा रहे हैं। केंद्र पर पिछले एक सप्ताह से धान की खरीद बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक विपणन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि गोदाम को खाली कराया जा रहा है। इसके बाद ही किसानों का धान खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र पर अब तक दो दर्जन किसानों का लगभग चार सौ क्विंटल धान खरीदा गया है। गोदाम की जर्जर हालत के बारे में विभाग को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed