{"_id":"58810e864f1c1b4216efe6fa","slug":"manjhanpur-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिराथू में अतिक्रमण हटाने को चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिराथू में अतिक्रमण हटाने को चला बुलडोजर
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
other
कस्बों के मुख्य मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने को लेकर जिला प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। जिला मुख्यालय के बाद गुरुवार को तहसील प्रशासन ने पुलिस की मुस्तैदी में सिराथू के धाता और मंझनपुर रोड से अतिक्रमण हटवाने को बुलडोजर चलाया गया। बताया जा रहा है कि नोटिस देने के बाद भी कब्जेदार कब्जा नहीं हटा रहे थे। प्रशासन की इस कार्रवाई से दिनभर कस्बे में अफरातफरी मची रही।
जिला प्रशासन ने मंझनपुर कस्बे के बाद गुरुवार को सिराथू में अतिक्रमण हटवाया गया। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सिराथू विवेक चतुर्वेदी ने पुलिस बल के साथ सिराथू कस्बे के धाता और मंझनपुर रोड पर नाले के बाहर तक अतिक्रमण बुलडोजर से हटवाया। पुलिस की मुस्तैदी में बुलडोजर चलाया गया। नाले के बाद दो मीटर तक बने मकान और दुकान धराशायी कराए गए। इससे पहले मंझनपुर मुख्यालय के समदा मार्ग पर अतिक्रमण को हटवाया गया था। एसडीएम ने बताया कि हिदायत और नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से दिनभर सिराथू कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत लालचंद्र, सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र, सैनी कोतवाल समीर सिंह पुलिस फोर्स के साथ डटे रहे।