फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Manjhanpur-Prayagraj highway will shine, commuters will get relief

Kaushambi News: जगमगाएगा मंझनपुर-प्रयागराज हाईवे, राहगीरों को मिलेगी राहत

Fri, 12 Sep 2025 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 12 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Manjhanpur-Prayagraj highway will shine, commuters will get relief
हाईवे की स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करता कर्मचारी।  संवाद - फोटो : संगठन
प्रयागराज-मंझनपुर हाईवे के सुहाने सफर में स्ट्रीट लाइट बाधा बन रही थी। करीब चार किमी के सफर में रात को कहीं लाइट जलती तो कहीं बंद रहती थी। इस समस्या को आपके अपने अखबार अमर उजाला ने बीते सोमवार आठ सितंबर को प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विद्युत विभाग ने लाइटों को सही कराने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

समदा चौराहे से बिसारा तक करीब चार किमी हाईवे के बीच में लगी स्ट्रीट लाइट खराब थी। एक पोल की लाइट जलती तो दूसरे की बंद हो जाती। ऐसे में वाहन चालकोंं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही रात में जो लोग साइकिल से आते-जाते थे उन्हें राहजनी का खतरा रहता था।
विज्ञापन

सोमवार के अंक में हाईवे पर अंधेरे में सफर...रात को हादसे का सताता रहता है डर शीर्षक से खबर प्रकाशित किया गया था। बुधवार को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग ने लाइटों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों में शामिल अनिल कुमार, आशुतोष और नितेश समेत अन्य लोगों ने कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed