{"_id":"5c23d43fbdec22570c2f1b03","slug":"manjhanpur-mein-saptahi-bandi-fail","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंझनपुर कस्बे में साप्ताहिक बंदी फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंझनपुर कस्बे में साप्ताहिक बंदी फेल
Thu, 27 Dec 2018 12:49 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। मंझनपुर में साप्ताहिक बंदी फेल नजर आ रही है।बुधवार दोपहर कुछ घंटे की बंदी के बाद सुबह-शाम दुकानें खोली जा रही हैं। इससे व्यापारियों के एक धड़े में नाराजगी है। श्रमिकों को हफ्ते में एक दिन का अवकाश मुहैया कराने के लिए श्रम विभाग ने प्रमुख बाजारों में साप्ताहिक बंदी का निर्देश दे रखा है। जिला मुख्यालय में इसके लिए बुधवार का दिन निर्धारित किया गया है। शुरुआती दौर में बंदी सफल रही, लेकिन वक्त गुजरने के साथ ही बंदी फेल हो गई।
बुधवार को देखा गया कि बाजार के अधिकतर व्यापारियों ने सुबह 11 बजे तक दुकानें खोल रखी थी। बीच में पांच घंटे बंद करने के बाद शाम चार बजे दोबारा दुकानें खोल दी गईं। नाम न छापने की शर्त पर एक व्यापारी ने बताया कि श्रम अधिकारी इलाहाबाद से आवागमन करते हैं। इसके चलते उनके आने-जाने से पहले और बाद में दुकानें खोल दी जाती है। इससे पकड़े जाने का खतरा नहीं रहता है। दूसरी तरफ इसे लेकर व्यापारियों के एक धड़े में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना इस तरह की बंदी से कुछ कारोबारियों का नुकसान हो रहा है। मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी महंत लाल प्रजापति का कहना है कि जल्द ही निरीक्षण कर बंदी के दिन दुकान खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।