फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Manjhanpur bus depot earned Rs 7.17 lakh in two days

Kaushambi News: दो दिन में मंझनपुर बस डिपो को 7.17 लाख की हुई कमाई

Thu, 23 Oct 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 23 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Manjhanpur bus depot earned Rs 7.17 lakh in two days
मंझनपुर चौरहो महेवाघाट के लिए जाती रोडवेज।  संवाद
दीपावली और गोवर्धन पूजा पर यात्रियों की भारी भीड़ से मंझनपुर बस डिपो को 7.17 लाख रुपये की कमाई हुई है। त्योहार के मौके पर रोडवेज ने 29 बसें सड़कों पर उतारी थीं। इन बसों से जिले के साथ-साथ आसपास के जनपदों से भी लोगों ने बड़ी संख्या में सफर किया।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो प्रशासन के अनुसार रविवार को 3,500 यात्रियों ने बसों से यात्रा की जिससे 3.97 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। वहीं सोमवार को 3,000 यात्रियों ने सफर किया जिससे 3.20 लाख रुपये की आमदनी दर्ज की गई। इस तरह दीपावली पर्व के दो दिनों में कुल 7.17 लाख रुपये का राजस्व मिला।
विज्ञापन

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को सीट उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो इंचार्ज गंगा शंकर शर्मा ने बताया कि दीपावली और गोवर्धन पूजा के अवसर पर चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी मार्गों पर यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रही। त्योहार समाप्त होने के बाद भी चित्रकूट और लखनऊ जाने वाली बसों में भीड़ बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि परिवहन निगम का लक्ष्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुविधा प्रदान करना है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसों का संचालन आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed