रिजल्ट बनाने में हेराफेरी, कॉलेज में प्रदर्शन कर छात्रों ने थाने में दी तहरीर
बीबीएस विद्या मंदिर कादिलपुर में पढ़ने वाले दसवीं के छात्र शुभम तिवारी, राहुल सिंह, खेमराज यादव, राज तिवारी, हिमांशु यादव, उजाला पाल, साहिल भारतीय, प्रशांत आदि छात्रों ने बताया कि उनके विद्यालय में सीबीएसई बोर्ड के तैयार किए गए नतीजों में प्रबंध तंत्र ने हेराफेरी की है। मनमानी करते हुए चहेते छात्रों को उनकी योग्यता से अधिक नंबर दे दिए गए हैं। जबकि मेधावी छात्रों को दरकिनार कर उनके नंबर में कटौती कर कम अंक दिए गए है।
इसे लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए छात्रों ने बुधवार को कॉलेज का घेराव कर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि उनके ऑफलाइन और ऑनलाइन परीक्षाओं के नंबर नहीं जोड़े गए हैं। छात्रों ने मांग की कि या तो उनकी परीक्षा कराई जाए या फिर उनके परीक्षा की कापी उनके सामने जांच कराई जाए।
इसके बाद नाराज छात्रों ने पिपरी कोतवाली पहुंचकर प्रबंध तंत्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। छात्रों की शिकायत पर विद्यालय प्रबंध तंत्र ने चुप्पी साध रखी है।